नशे में पिस्टल से छेड़छाड़ करने पर दोस्त को लगी थी गोली

Advertisements

नशे में पिस्टल से छेड़छाड़ करने पर दोस्त को लगी थी गोली

डीजे न्यूज, गिरिडीह : 

गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के झरघट्टा गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना हुई, जब नशे की हालत में पिस्टल से छेड़छाड़ के दौरान गोली चल गई, जिससे 38 वर्षीय चंद्र मरिक उर्फ चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने महज चार घंटे के अंदर घटना का खुलासा कर आरोपी जागेश्वर मरिक उर्फ छोटका को गिरफ्तार कर लिया।

क्या हुआ था?

चंद्र मरिक काम से लौटने के बाद अपने दो साथियों संग झरघट्टा गांव पहुंचा, जहां तीनों ने शराब पी। इसी दौरान नशे में धुत आरोपी छोटका ने अपनी पिस्टल निकालकर जांचने लगा कि उसमें गोली है या नहीं। लापरवाही से गोली छूट गई, जो चंद्र मरिक के पेट में जा लगी।

पुलिस की कार्रवाई

एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर गिरिडीह की अगुवाई में टीम ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी की निशानदेही पर देशी पिस्टल, मैगजीन, 7.65 एमएम की जिंदा गोली और खोखा बरामद हुआ। हथियार मामले में कांड संख्या 13/26 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top