Advertisements





भाजपाइयों ने किया सिंघियाटांड़ का दौरा
थानेदार से भेंट कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): भाजपा का प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सिंघियाटांड़ का दौरा किया। भाजपा नेत्री तारा देवी एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गौ-अवशेष मिलने की घटना के बाबत ग्रामीणों से जानकारी हासिल की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार से मुलाकात कर गांव में सामाजिक माहौल को बिगड़ाने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में तारा देवी, अल्पना मुखर्जी, पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, संतलाल प्रमाणिक, मंडल अध्यक्ष विद्युत चक्रवर्ती, आशीष मुखर्जी आदि शामिल थे।



