कतरास में याद किए गए भगत सिंह-राजगुरु और सुखदेव

Advertisements

कतरास में याद किए गए भगत सिंह-राजगुरु और सुखदेव

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहादत दिवस सोमवार को कतरास में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाकपा-माले एवं इंकलाब नौजवान संगठन (RYA) के तत्वावधान में रैली निकाली गी। भाकपा माले के कतरास कार्यालय से निकली रैली में शामिल कार्यकर्ता शहर का भ्रमण करते हुए कतरास बाजार स्थित भगतसिंह चौक पहुंचे। रैली के दौरान कार्यकर्ता भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव अमर रहे, भारत के तमाम शहीदों को लाल सलाम, इंकलाब जिंदाबाद, अमेरिकी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, पूंजीवाद हो बर्बाद, हमें युद्ध नहीं शांति चाहिए जैसे नारे लगा रहे थे। भगत सिंह चौक स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं मल्यार्पण किया गया। भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि अमेरिकी साम्राज्यवाद के कारण आज दुनिया तृतीय विश्व युद्ध के कगार पर खड़ी है। चारों तरफ अशांति फैली हुई है।  जनता नोटबंदी के बाद रसोई गैस बंदी के लाइन में खड़ी है। जल, जमीन, जंगल खतरे में है।   कार्यक्रम में दीनदयाल रवानी, सुनील महतो, भैरवनाथ महतो, मानिक महतो, ठाकुर महतो, कपूर पंडित, डॉ.आकाशदीप महतो, सुजल सोनी, शंकर प्रजापति, अर्जुन पंडित, बजरंगी पंडित, रॉबिन महतो शामिल हुए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top