गोविंदपुर में ईद मिलन समारोह का आयोजन  एकता, प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश

Advertisements

गोविंदपुर में ईद मिलन समारोह का आयोजन 

एकता, प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश

डीजे न्यूज, धनबाद: गोविंदपुर के गांव भीतर, ऊपर बस्ती में समाजसेवी हसिमुद्दीन अंसारी के तत्वावधान में सोमवार को ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत आपसी गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने के साथ हुई। इस अवसर पर भाजपा नेता गोविंद रॉय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा और आपसी सौहार्द बढ़ता है। समाजसेवी हसिमुद्दीन अंसारी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य  उद्देश्य समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना रहा।
सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ मिलकर मिठाइयों का आनंद लिया।

समारोह में सांसद प्रतिनिधि जग्गू साव, विधायक प्रतिनिधि अभिजीत सिंह, अख्तर हुसैन अंसारी, जयजीत मुखर्जी, सोनू शर्मा, धीरज शर्मा, भाजपा नेता राजकिशोर महतो,
पूर्व मुखिया गब्बर अंसारी , बलराम गोराई, वीरेंद्र रजक, अमजद अंसारी, नजरुल अंसारी, सरोज चंद्रा,शत्रुघ्न साव, रज्जाक अंसारी, ताहिर अंसारी, अब्दुल अंसारी, साबिर अंसारी, गुलाम अंसारी आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top