बाघमारा में तीन दिनी हरि संकीर्तन का समापन

Advertisements

बाघमारा में तीन दिनी हरि संकीर्तन का समापन

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):बाघमारा के मड़प थान हरि मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय हरि संकीर्तन का समापन रविवार को कुंज भंग के साथ हुआ। अंतिम दिन बांकुड़ा से आए मूल गायक अर्जित मुखर्जी का प्रवचन सुनने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुटी। समापन के मौके पर आरती एवं 52 भोग लगाया गया। उप प्रमुख आशा देवी ने अंग वस्त्र देकर मूल गायक को सम्मानित किया। कार्यक्रम को संपन्न कराने में 16 आना कमेटी के रमेशचंद्र दे, गुरुपद महतो, राजेश कुमार, विवेक महतो, मंगल महतो, असित रजक, निशपती रजक, शिबू धीवर आदि का योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top