



बाहरी मजदूरों के खिलाफ भाकपा माले का आंदोलन, 4 घंटे तक बंद रहा काम 
डीजे न्यूज,
तिसरा, धनबाद : बस्ताकोला क्षेत्र के सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग कंपनी एन सी परियोजना 2 में बाहरी मजदूरों से काम कराने के खिलाफ भाकपा माले के नेतृत्व में मजदूरों ने काम बंद कर दिया। लगभग 4 घंटे तक काम बंद रहने के बाद कंपनी के सुपरवाइजर और भाकपा माले के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई।
वार्ता में कंपनी के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर सारी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा और यहीं के मजदूरों से काम कराया जाएगा। इसके बाद आंदोलन वापस ले लिया गया और काम फिर से शुरू हो गया।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संगठन के नेता कामता पासवान ने बताया कि बाहरी मजदूरों को लाकर यहां काम कराया जा रहा था, जबकि यहां के मजदूरों को काम नहीं दिया जा रहा था। उन्होंने कहा कि पूर्व में काम करने वाले मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है और बाहर के मजदूरों से काम कराया जा रहा है, जिसे वे लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।



