




आइआइटी-आइएसएम में नेशनल सिम्पोजियम ऑन क्रिटिकल मिनरल एक्सप्लोरेशन
का आयोजन
क्रिटिकल मिनरल्स पर चल रहा मंथन
डीजे न्यूज, धनबाद: आइआइटी-आइएसएम धनबाद के अप्लाइड जियोलॉजी विभाग की ओर से गुरुवार को नेशनल सिम्पोजियम ऑन क्रिटिकल मिनरल एक्सप्लोरेशन (NSCME-2026) का आयोजन गोल्डन जुबिली लेक्चर थिएटर में किया गया। इस कार्यक्रम में देश के कई प्रमुख वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और शिक्षाविद शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. थम्बन मेलोथ, निदेशक, NCPOR (गोवा) उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ. राजीव कुमार सिंह, ईडी (एक्सप्लोरेशन), कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) और विशेष अतिथि के रूप में प्रो. ए. के. मिश्रा, निदेशक, CSIR-CIMFR शामिल हुए।
आईआईटी (आईएसएम) के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्र ने कहा कि यह सिम्पोजियम क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में हो रहे नए शोध, नीतियों और संभावनाओं पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। इससे देश में खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग और भविष्य की रणनीतियों को दिशा मिलेगी।
उपनिदेशक प्रो. धीरज कुमार ने बताया कि इस सिम्पोजियम में क्रिटिकल मिनरल्स पर विस्तृत चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में भारत में उपलब्ध रेयर अर्थ मिनरल्स की स्थिति, उनकी मात्रा और संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
इस आयोजन में विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञों ने अपने शोध और अनुभव साझा किए। सिम्पोजियम के माध्यम से खनिज खोज, तकनीकी विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। यह कार्यक्रम देश में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगा।



