Advertisements




स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को दोलाबड़ पंचायत स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खेरवाड़ी प्रांगण में स्वस्थ जांच शिविर लगाया गया। डॉक्टर ने सभी बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। आवश्यकता अनुसार दवाइयां दी गई । चिकित्सक ने स्कूल के एक मुक बधिर बच्चे को बेहतर जांच हेतु धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेमोरियल हॉस्पिटल जाने की सलाह दी। वही कई बच्चों को दांत संबंधी शिकायत मिलने पर उन्हें बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने की सलाह दी गई । मौके पर डॉक्टर दीपक कुमार दास, डॉक्टर प्रमोद कुमार, प्रधान शिक्षक दिलीप गोप, बालिका गोप, तारा देवी, सुशील गोप, सुमित गोप, लक्ष्मी कुमारी, कोमल गोप, पायल गोप आदि थे।



