विधायक शत्रुघ्न ने स्वास्थ व्यवस्था पर सदन में उठाए सवाल स्वास्थ उपकेंद्रों में अतिशीघ्र चिकित्सकीय टीम बहाल करने की माँग की

Advertisements

विधायक शत्रुघ्न ने स्वास्थ व्यवस्था पर सदन में उठाए सवाल

स्वास्थ उपकेंद्रों में अतिशीघ्र चिकित्सकीय टीम बहाल करने की माँग की

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान स्वास्थ व्यवस्था पर सवाल उठाए। विधायक ने स्वास्थ उपकेंद्रों का मामला उठाते हुए कहा कि 15वीं वित्त आयोग के स्वास्थ मद से प्रत्येक पंचायत में स्वास्थ उपकेंद्रों का निर्माण कराया जा रहा हैं। बहुत सारे स्वास्थ केन्द्रों का उद्घाटन भी किया जा चुका हैं। लेकिन किसी भी स्वास्थ उपकेंद्र में चिकित्सक, नर्स, मेडिकल स्टाफ और न ही दवाईयों की व्यवस्था है।
जिससे स्वास्थ सेवाएँ बंद पड़ी हैं और आम जनता का स्वास्थ सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा हैंं।

विधायक ने उद्घाटन हो चुके स्वास्थ उपकेंद्रों में चिकित्सक, नर्स , मेडिकल स्टाफ व दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतू सरकार से माँग की है। सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही करने की बात स्पष्ट की हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top