हरलाडीह में बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर, शिक्षक गंभीर रूप से घायल

Advertisements

हरलाडीह में बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर, शिक्षक गंभीर रूप से घायल

डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह : गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर हरलाडीह के समीप बुधवार को बाइक और स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान भारती चलकरी निवासी प्रेमचंद हांसदा के रूप में हुई है, जो पेशे से शिक्षक बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी

प्रेमचंद हांसदा बाइक से डुमरी से पीरटांड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और मामले की सूचना पीरटांड़ थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीरटांड़ पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top