बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

मनरेगा कर्मियों का तीन दिनी हड़ताल खत्म

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):मनरेगा कर्मचारी संघ का तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गया। मालूम हो कि बकाया मानदेय भुगतान एवं अन्य मांगों को लेकर झारखंड प्रदेश मनरेगा कर्मचारी संघ ने सोमवार से हड़ताल पर थे। पहले दिन प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन भी किया था। आंदोलनरत कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि   यदि उनकी मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
—————————————
पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों में आक्रोश

बलियापुर: परघा के कमार टोला में जल संकट गहराने से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। इस टोला में दो सोलर पानी टंकी तथा दो चापाकल है जो काफी दिनों से बंद पड़ा है। लोग गांव के दूसरे टोला से पानी लाकर प्यास बुझाने को विवश हैं। जल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने बुधवार को विभाग के विरोध में नारेबाजी की।  वे बंद चापाकलो एवं सोलर पानी टंकी को यथाशीघ्र मरम्मत करवाने की मांग कर रहे थे। मौके पर हरे राम रवानी, प्रयाग चंद्र मंडल, भक्ति पद मंडल, गोपाल मंडल, प्रेम मंडल, सियाराम रवानी, सुरेश मंडल, कार्तिक मंडल आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top