राजगंज में मां मथुरासीनी की वार्षिक पूजन  संपन्न

Advertisements

राजगंज में मां मथुरासीनी की वार्षिक पूजन  संपन्न

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद):राजगंज के गलीकुल्ही स्थित स्वर्गीय जगन्नाथ राम माहुरी के आवास परिसर में बुधवार को माहुरी मंडल समाज द्वारा मां कुलदेवी मथुरासीनी की वार्षिक पूजा हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। पूजा कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से भाग लिया।
पूजा-अर्चना आचार्य संजय पांडे एवं बैद्यनाथ पांडे के सानिध्य में संपन्न हुई। इस दौरान यजमान के रूप में नवीन भदानी एवं उनकी पत्नी संगीता देवी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां कुलदेवी की विधिवत पूजा-अर्चना की। पूरे परिसर में “जय मां मथुरासीनी” और “जय माता दी” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
पूजा के उपरांत हवन और महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। समाज के सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया तथा समाज के उत्थान और सुखमय जीवन की कामना मां से की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उपेंद्र कुटरीयार एवं उपेंद्र गुप्ता की भूमिका अहम रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top