



पलामू के राजकीयकृत मध्य विद्यालय हुसैनाबाद को मिला पीएम श्री का दर्जा
डीजे न्यूज, पलामू :
पलामू के राजकीयकृत मध्य विद्यालय हुसैनाबाद को भारत सरकार की केंद्रीय प्रायोजित योजना पीएम श्री (PM SHRI – PM Schools for Rising India) के तहत मॉडल विद्यालय का दर्जा मिला है। इस उपलब्धि पर अजाप्टा पलामू के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार दूबे, महासचिव अमरेश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव सुरेंद्र प्रसाद, हुसैनाबाद के अध्यक्ष जुबैर अंसारी, सचिव निर्मल कुमार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र राम, मनोज कुमार चौधरी सहित मध्य विद्यालय हुसैनाबाद के प्रधानाध्यापक कन्हैया प्रसाद और विद्वत शिक्षिका सुषमा पांडेय ने हर्ष व्यक्त किया है।


शिक्षकों में बढ़ेगी पढ़ाई के प्रति अभिरुचि
इस उपलब्धि से शिक्षकों में पढ़ाई के प्रति और अभिरुचि बढ़ेगी, जिससे गुणवत्त शिक्षा का संवर्द्धन और परिवर्द्धन होगा। इसका लाभ गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को मिलेगा। पीएम श्री योजना का उद्देश्य 2022-23 से लेकर 2027 तक पांच वर्षों में देश भर के 14500 से अधिक सरकारी स्कूलों को मॉडल विद्यालयों में विकसित करना है। यह योजना नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत स्मार्ट क्लास रूम, आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और समग्र शिक्षा के माध्यम से छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है।



