झरिया में निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर का आयोजन, 26 महिलाओं की हुई स्क्रीनिंग

Advertisements

झरिया में निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर का आयोजन, 26 महिलाओं की हुई स्क्रीनिंग

डीजे न्यूज़, तिसरा,धनबाद : मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की ओर से शुक्रवार को लाइफ लाइन हॉस्पिटल, झरिया एवं असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर (एचपीवी) स्क्रीनिंग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 26 महिलाओं की निःशुल्क जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लाइफ लाइन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. ओ. पी. अग्रवाल ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर रोग है, लेकिन यह रोके जाने योग्य बीमारी है। यदि महिलाएं समय-समय पर एचपीवी स्क्रीनिंग कराती रहें तो इस बीमारी का प्रारंभिक चरण में ही पता लगाया जा सकता है और प्रभावी उपचार संभव है। उन्होंने महिलाओं से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित जांच कराने की अपील की।

कार्यक्रम में मंच के शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, पूर्व अध्यक्ष असीम अग्रवाल तथा कार्यक्रम संयोजक पूनम भुसानिया एवं पूनम शर्मा की विशेष उपस्थिति रही।

शिविर को सफल बनाने में असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट से शाहिला खान (गाइनी असिस्टेंट), पम्पा बाउरी, जुलीटा सरस (नर्सिंग स्टाफ), नेहरुल हक तथा विवेक कुमार त्रिवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान के उद्देश्य से ऐसे स्वास्थ्य शिविर आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top