रेलवे की खबरें:-
स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में विस्तार
डीजे न्यूज, धनबाद: यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन हेतु रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में विस्तार करने का निर्णय लिया है। देखिए ट्रेन सं.,ट्रेन का नाम,परिचालन का दिन तथा विस्तारित तिथि का विवरण।
03639धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल,सोमवार, शुक्रवार, 13 मार्च से 30 मार्च तक।
03640शकूर बस्ती-धनबाद स्पेशल,मंगलवार, शनिवार, 14 मार्च से 31 मार्च तक।
03309धनबाद-दिल्ली स्पेशल,मंगलवार, शनिवार14 मार्च से 28 मार्च तक।
03310दिल्ली-धनबाद स्पेशल,बुधवार, रविवार,15 मार्च से 29 मार्च तक।
उक्त स्पेशल ट्रेनों का समय और ठहराव वर्तमान में चल रही स्पेशल ट्रेनों के मौजूदा समय और ठहराव के समान होगा।
————————————–
धनबाद-चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल का परिचालन
धनबाद: यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन हेतु गाड़ी संख्या 03311/03312 धनबाद-चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। देखिए विवरण।
ट्रेन सं.,ट्रेन का नाम,परिचालन का दिन तथापरिचालन की तिथि।
03311धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल,मंगलवार एवं शुक्रवार, 10 मार्च से 27 मार्च तक।
03312चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल,गुरुवार एवं रविवार, 12 मार्च से 29 मार्च तक।