क्षितिज सिन्हा व आयन आलम की तरह चुनौतियों से लड़ना सीखें : अमरजीत सिंह सलूजा 

Advertisements

क्षितिज सिन्हा व आयन आलम की तरह चुनौतियों से लड़ना सीखें : अमरजीत सिंह सलूजा 

शिक्षकों के मार्गदर्शन और निष्ठा के बल पर हमने अच्छा परिणाम दिया : जोरावर सिंह सलूजा 

सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल ने जेईई मेंस में सफल छात्रों को किया सम्मानित

डीजे न्यूज, गिरिडीह : कुछ क्षण ऐसे होते है जहां विद्यार्थी अपना कौशल प्रदर्शन करते हैं, वही कुछ क्षण इतने खास होते हैं जहां वे सम्मान के पात्र होते हैं। सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को जेईई परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस बार विद्यालय के छात्र क्षितिज सिन्हा 97 .13 परसेंटाइल के साथ और आयन आलम 93 परसेंटाइल के साथ जेईई मेंस की परीक्षा उत्तीर्ण की हैं। यह सम्मान समारोह इन्ही को सम्मानित करने के लिए आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन अमरजीत सिंह सलूजा थे। साथ ही इस मौके पर सफल छात्रों के अभिभावकगण और शिक्षकगण मौजूद रहे। मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि अमरजीत सिंह सलूजा ने अपने सम्बोधन में सफल परीक्षार्थियों की सफलता की प्रशंसा की और उन्हें चुनाैतियों से लड़कर सिखने की बात कही।

मुख्य अतिथि ने कहा कि आप जेईई एडवांस की परीक्षा के लिए पूरी निष्ठा से तैयारी करें। ईश्वर आपको सफलता प्रदान करेंगे। उन्होंने विद्यर्थियों की सफलता के लिए विद्यालय प्रबंधन, प्राचर्य, उप प्राचर्या, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटर तथा शिक्षकगण के प्रयासों की भी प्रशंसा की। विद्यालय के प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और उनकी निष्ठा के बल पर हमने अच्छा परिणाम दिया है। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी सफलता हमारे दूसरे छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। उन्होंने छात्रों के माता-पिता को भी बधाई दी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top