बस्ताकोला एरिया के दो लाभुकों को उपलब्ध कराया बेलगड़िया में आवास

बस्ताकोला एरिया के दो लाभुकों को उपलब्ध कराया बेलगड़िया में आवास

डीजे न्यूज, धनबाद: झरिया मास्टर प्लान 2.0 के तहत भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के बस्ताकोला एरिया के राजापुर क्षेत्र निवासी भोला भुइयां तथा  मुकेश कुमार को झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) ने बेलगड़िया टाउनशिप में आवास उपलब्ध कराया गया।

इस मौके पर दोनों लाभुकों को 50-50 हजार रुपए का चेक भी दिया गया। वहीं 6 महिने के अन्दर दोनों लाभुकों को और दो-दो लाख रुपए का चेक दिया जाएगा।

इस दौरान जेआरडीए के  संजय कुमार, शेखर कुमार, पावन वत्स, बीसीसीएल लोदना एरिया के  के.के. सिंह,  संजय सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top