हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाहा पर्व

Advertisements

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाहा पर्व

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): गुल्लीटाड गांव में बाहा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  बसंत ऋतु के आगमन पर क्षेत्र के संथाल आदिवासियों द्वारा हर साल बाहा पर्व का आयोजन किया जाता है। शुक्रवार को गांव के नायकी हड़ाम महालाल हेंब्रम द्वारा  जाहिर थान में पारंपरिक विधि विधान के साथ पूजा की गई। तत्पश्चात लोगों ने एक दूसरे को सुखवा का फूल देकर बाहा पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नृत्य गीत का आयोजन किया गया। महिला पुरुषों ने सामूहिक रूप से संथाली नृत्य गीत प्रस्तुत किया। मांदर की थाप पर लोग नाचते गाते रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top