सिमराढाब में महायज्ञ को ले ध्वजारोहण, लगे जयकारे

Advertisements

सिमराढाब में महायज्ञ को ले ध्वजारोहण, लगे जयकारे

डीजे न्यूज, बिरनी, गिरिडीह : प्रखंड मुख्यालय स्थित सिमराढाब में सात मार्च से नौ मार्च तक तीन दिवसीय दुर्गा शतचंडी पाठ सह दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण ढोल-ढाक के साथ विधिवत रूप से आचार्य महेश पांडेय, सुरेंद्र पांडेय और धीरज पांडेय ने करवाया।

इस दौरान आचार्य महेश पांडेय ने कहा कि जिस स्थान पर यज्ञ आयोजित किया जाता है, उस स्थल को शुद्ध करने के लिए सभी देवी-देवताओं को आह्वान किया जाता है। उस स्थल पर देवी-देवताओं का प्रवेश कराया जाता है। किसी भी पूजा-पाठ व यज्ञ होने से पहले स्थल को शुद्धि करण के लिए ध्वजारोहण किया जाता है। यज्ञ स्थल पर ध्वजारोहण के बाद पूरे गांव की सीमा व गांव में ध्वजारोहण करना है। कहा कि यज्ञ कराने से विश्व का कल्याण होता है।

ध्वजारोहण में श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरे क्षेत्र में गूंज उठा, और आसपास के गांवों में भगतिमय हो गया। जजमान झबन साव धर्म पत्नी नगिया देवी, प्रमुख रामु बैठा, मुखिया दिलीप दास, पूर्व मुखिया मुनावती बैठा, राजेश विश्वकर्मा, विजय बैठा, बिरेंद्र साव, संजय तुरी, गुरुदेव प्रसाद, अर्जुन विश्वकर्मा, जनार्दन विश्वकर्मा, पंकज यादव, मुंशी रवानी, अनिल विश्वकर्मा, बैजनाथ तुरी, खोसो राणा, महेंद्र राम, भीम राम, उर्मिला देवी, सुनीता पंडित, कैलाशी देवी, रीना देवी, कौशल्या देवी, सावित्री देवी, अजय साव, जितेंद्र राणा आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top