आठवीं बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को दिया प्रवेश पत्र

Advertisements

आठवीं बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को दिया प्रवेश पत्र

डीजे न्यूज, धनबाद: उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड़ में गुरुवार को आठवीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र दिया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक मदन प्रसाद नायक ने विद्यार्थियों से कहा कि पूर्व में अध्ययन किये हुए चैप्टरों का अब सिर्फ रीविजन करें और ओएमआर शीट पर प्रतिदिन माॅडल सेट के प्रश्नों को हल करें।
प्रेम कुमार महतो, अभिजीत कुमार महतो, सुशांत कुमार, आकाश महतो, प्रियजीत भूमिज, गोपाल भूमिज सहित सभी छात्रों ने परीक्षा में  बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल करने का संकल्प लिया।
मौके पर वि प्र स के अध्यक्ष पशुपति महतो, सहायक अध्यापक राजकुमार यादव ,सहायक शिक्षिका  सरोज बड़ा ,माला देवी व पारू देवी आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top