नगर निकाय चुनाव की खबरें:-

Advertisements

नगर निकाय चुनाव की खबरें:-

उम्मीदवार, प्रतिनिधियों को दिया मतगणना का प्रशिक्षण

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निकाय निर्वाचन के बाद मतगणना हेतु उम्मीदवार या उनके प्रतिनिधियों को बुधवार को मतगणना का प्रशिक्षण न्यू टाउन हॉल में दिया गया।

प्रशिक्षण देते हुए मुख्य प्रशिक्षक दिलीप कुमार कर्ण ने कहा कि राजकीय पॉलिटेक्निक में 27 फरवरी को पूर्वाह्न 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। पहले वार्ड 1, 6, 11, 16, 21, 26, 31, 36, 41, 46 और वार्ड 51 के मतों की गिनती प्रारंभ होगी। तत्पश्चात क्रमवार वार्ड की गणना की जाएगी।

वहीं मतगणना की प्रक्रिया बताते हुए उन्हें मतपेटिका के सील की स्थिति, पेपर सील की जानकारी, वैध और अवैध मतों की स्थिति के बारे में बताया गया। पहले वार्ड पार्षद/सदस्य के मतों की गिनती होगी और फिर महापौर/अध्यक्ष के मतों की गिनती की जाएगी।

उन्हें बताया गया कि मतगणना हॉल में मोबाइल ले जाना, धूम्रपान या तंबाकू का सेवन वर्जित रहेगा, सभी को शांति बनाए रखनी है तथा निर्वाची पदाधिकारी के आदेशों का मतगणना हॉल में अनुपालन करना है।

अन्य मास्टर ट्रेनर राज कुमार वर्मा एवं  कुमार वंदन ने भी प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में विभिन्न वार्डों के कुल 97 उम्मीदवार या उसके प्रतिनिधि उपस्थित थे।
———————————
काउंटिंग सुपरवाइजर व काउंटिंग असिस्टेंट का अंतिम प्रशिक्षण संपन्न

धनबाद: श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट (एसएसएलएनटी) महिला महाविद्यालय के प्रशिक्षण केंद्र में टेबल पर मतपत्रों की गिनती करने वाले काउंटिंग सुपरवाइजर एवं काउंटिंग असिस्टेंट का अंतिम प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में 540 कर्मी उपस्थित थे।

इस मौके पर प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा पदाधिकारी  अभिषेक झा ने मतगणना कर्मियों को आवश्यक सुझाव और निर्देश दिए।

प्रशिक्षण में मतपेटिका के सील को खोलने, मतपत्रों को मतपेटिका से निकालकर मतलेखा से मिलान करने, वैध व अवैध मतपत्रों के वर्गीकरण, निर्वाचन मतगणना प्रपत्र 19 और 20 को भरने का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में दिलीप कुमार कर्ण,  संजय कुमार,  राज कुमार वर्मा, कुमार वंदन, उमेश लाल,  नीरज कुमार प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top