कलेक्ट्रेट में बनेगा डाटा सेंटर सह ट्रेनिंग सेंटर

Advertisements

कलेक्ट्रेट में बनेगा डाटा सेंटर सह ट्रेनिंग सेंटर

डीजे न्यूज, धनबाद: आंगनबाड़ी सेविका तथा जिला प्रशासन के अन्य कर्मियों को आईटी की ट्रेनिंग देने के लिए कलेक्ट्रेट में डाटा सेंटर सह ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा। यह निर्णय उप विकास आयुक्त  सन्नी राज की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित डिस्ट्रिक्ट ई गवर्नेंस सोसायटी की बैठक में लिया गया।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि कलेक्ट्रेट में 50 कंप्यूटर के साथ डाटा सेंटर सह ट्रेनिंग सेंटर बन जाने से जिला स्तर पर आंगनबाड़ी सविका सहित अन्य कर्मियों को आईटी से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। विशेष कर इसमें आंगनबाड़ी सेविकाओं को विभिन्न ऐप चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

बैठक में हाई स्पीड इंटरनेट लीज लाइन लेने पर भारत संचार निगम लिमिटेड के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई। साथ-साथ ई डिस्टिक मैनेजर कार्यालय के सुदृढ़ीकरण, टेलीकॉम टावर अधिष्ठापन सहित अन्य विषयों की समीक्षा की गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त  सन्नी राज, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी  सुनीता तुलस्यान, जिला परियोजना पदाधिकारी यूआइडीएआइ अमित कुमार, बीएसएनएल के एजीएम  जी.एन. दास, सीएससी मैनेजर मो अंजार हुसैन व अन्य लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top