



एसटीजी डेको आउटसोर्सिंग में सर्विस वैन पलटी, आधा दर्जन जख्मी

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र के आकाश किनारी कोलियरी अंतर्गत कैलूडीह छाताबाद में संचालित एसटीजी डेको आउटसोर्सिंग कंपनी की सर्विस वैन मंगलवार को पलट गी। सर्विस वैन में मजदूर सवार थे। इस घटना में करीब आधा दर्जन मजदूर जख्मी हो गए। घटना में मो. जाहिद, सुमित कुमार, दुलाल, बबलू अंसारी सहित अन्य जख्मी हैं। सभी जख्मियों को तत्काल स्थानीय निजी अस्पताल पहुंचाया गया। समाचार लिखे जाने तक उनका इलाज जारी है।
घटनास्थल पर मौजूद बीसीसीएल की सेफ्टी मैनेजमेंट टीम के सदस्य आरके तिवारी ने बताया कि घटना में करीब 6 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने घटना के लिए आउटसोर्सिंग प्रबंधक और संचालक को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि बगैर समुचित सेफ्टी इक्यूपमेंट के मजदूरों से काम लिया जा रहा है।




