भागवत कथा के श्रवण से मोक्ष की प्राप्ति संभव:दिलीप महाराज

Advertisements

भागवत कथा के श्रवण से मोक्ष की प्राप्ति संभव:दिलीप महाराज

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): कर्माटांड़ के सेवा विहार कॉलोनी में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं रुद्र महायज्ञ से इलाके का वातावरण आध्यात्मिक हो उठा है। चारों दिशाएं वेद मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो रहा है।  यज्ञ स्थल की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही हैं। महायज्ञ के दूसरे दिन अयोध्या से आए आचार्य दिलीप जी महाराज ने  धुंधकारी  प्रसंग पर प्रवचन देते हुए कहा की धुंधकारी के प्रेत बनने पर गोकर्ण ने सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन कर उसे प्रेत योनि से मुक्ति दिलाई । यह कथा भागवत  श्रवण की शक्ति और भक्ति के माध्यम से पापों के नास का प्रतीक है। कहां की घोर पापी भी भागवत कथा के श्रवण से मोक्ष प्राप्त कर सकता है। भागवत कथा सभी को ध्यानपूर्वक सुनना चाहिए। मौके पर जितेंद्र अग्रवाल, रंजन प्रसाद वर्मा, आरती सिंह, बजरंगी गुप्ता आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top