वार्ड 18 के बूथ संख्या 4 पर बवाल,

Advertisements

वार्ड 18 के बूथ संख्या 4 पर बवाल, मारपीट और पथराव के बाद सड़क जाम

डीजे न्यूज, गिरिडीह : नगर निकाय चुनाव के दौरान सोमवार को गिरिडीह के वार्ड संख्या 18 स्थित बूथ नंबर 4 पर अचानक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और मौके पर पथराव की घटना भी हुई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोगों द्वारा मतदाताओं को जबरन रोकने और उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विरोध स्वरूप सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण कुछ समय तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत विसपुते, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितवाहन उरांव एवं नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top