



नगर निकाय चुनाव की खबरें:-

रिसीविंग सेंटर पर 17 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति
डीजे न्यूज, धनबाद: अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित रिसीविंग सेंटर पर 17 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है।
उन्होंने बताया कि नगरपालिका निर्वाचन के अन्तर्गत धनबाद नगर निगम एवं चिरकुण्डा नगर परिषद का मतदान सोमवार को निर्धारित है।
मतदान समाप्त होने के पश्चात् पीठासीन पदाधिकारी द्वारा व्यवहृत मतपेटी, विधिक पैकेट, अविधिक पैकेट, तिसरा पैकेट, पीठासीन पदाधिकारी की डायरी, मतपत्र लेखा आदि सामग्रियों को राजकीय पोलिटेकनिक, धनबाद परिसर तथा आई.टी.आई. परिसर में प्राप्त किये जायेंगे। उक्त सामग्रियों का प्राप्ति कार्य सुचारू रूप से किये जाने के निमित्त राजकीय पोलिटेकनिक परिसर तथा उसके आसपास के अन्य स्थानों पर दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्ति किया गया है।
———————————–
आमजनों के लिए कंट्रोल रूम के नंबर जारी
धनबाद: नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने कंट्रोल रूम के नंबर जारी किए हैं।
चुनाव के दौरान किसी भी समस्या के समाधान के लिए आमजन कंट्रोल रूम के नंबर 0326 – 2311807, कंट्रोल रूम के नोडल पदाधिकारी के मोबाइल नंबर 9023684990, कंट्रोल रूम के नोडल पदाधिकारी 1 के मोबाइल नंबर 8789473426, कंट्रोल रूम के नोडल पदाधिकारी 2 के मोबाइल नंबर 8521612878 तथा पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 8210840901 पर संपर्क कर सकते हैं।




