जनता को चाहिए जवाबदेह नेतृत्व, हवा-हवाई वादों का नहीं होगा असर : विशाल मंडल

Advertisements

जनता को चाहिए जवाबदेह नेतृत्व, हवा-हवाई वादों का नहीं होगा असर : विशाल मंडल

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान विशाल मंडल ने झामुमो समर्थित महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा के समर्थन में जोरदार बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में दिखावटी राजनीति नहीं, बल्कि जमीनी कार्य करने वाले नेतृत्व की जीत होगी।
विशाल मंडल ने विपक्षी प्रत्याशियों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग चुनावी माहौल में केवल भ्रम फैलाने और भावनात्मक मुद्दों को भुनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गिरिडीह की जनता अब जागरूक हो चुकी है और केवल भाषणों से प्रभावित नहीं होने वाली है। जनता अब काम और जवाबदेही चाहती है।
उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करना आसान है, लेकिन शहर के विकास के लिए ठोस योजना और निरंतर प्रयास जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि प्रमिला मेहरा के पास स्पष्ट दृष्टिकोण और मजबूत जनसमर्थन है, जो उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग बनाता है। भाजपा समर्थित
प्रत्याशी डॉ शैलेन्द्र कुमार चौधरी पर प्रतिक्रिया देते हुए विशाल मंडल ने कहा कि केवल बयानबाजी से शहर का विकास संभव नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार गिरिडीह की जनता मजबूत, साफ-सुथरे और जवाबदेह नेतृत्व का चयन करेगी। प्रमिला मेहरा की जीत सुनिश्चित है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top