



बलियापुर की खबरें:-
भाकपा माले कार्यकर्ता को पितृशोक

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): भाकपा माले के सक्रिय कार्यकर्ता खारिकाबाद निवासी रजत महतो के पिता 78 वर्षीय रवि लाल महतो का निधन बुधवार को हो गया। करीब एक सप्ताह पूर्व ब्रेन हेमरेज होने से उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह एक पुत्र एवं तीन पुत्रियां समेत भरापुरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन का समाचार पाकर भाकपा माले समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई । उप प्रमुख आशा देवी, विजय रजक, विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्त, दिलीप महतो, स्वप्न कुमार महतो, मदन प्रमाणिक , राजू महतो आदि उनके आवास पहुंचे और शोक संवेदना प्रकट किया।
—————————–
खलिहान में लगी आग, बिचाली जलकर राख
बलियापुर: प्रधानखंटा गांव में बुधवार की शाम उदय शंकर महतो के खलिहान में आग लग गई। घटना में हजारों की बिचाली जलकर राख में तब्दील हो गया। शाम करीब 4:00 बजे अचानक खलिहान से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते वहां रखें बिचाली से आग की लपटे उठने लगी। गांव के लोग उधर दौड़े और आग बुझाने में जुट गए । काफी मस्कत के बाद लोगों ने आग को काबू पाया। अगलगी की इस घटना में पीड़ित परिवार को हजारों की क्षति हुई है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।




