



भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार की रिकॉर्ड जीत तय : पशुपतिनाथ सिंह
डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद नगर निगम चुनाव में महापौर पद के भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव कुमार के पक्ष में बुधवार को धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक स्वच्छ छवि, कर्मठ एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता संजीव कुमार को महापौर पद का प्रत्याशी बनाकर जनता को एक बेहतर विकल्प दिया है।
पूर्व सांसद सिंह ने धनबाद की जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी 23 फरवरी को संजीव कुमार के पक्ष में अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाएं।
उन्होंने कहा कि संगठनात्मक दृष्टिकोण से नगर निगम क्षेत्र के सभी 17 मंडलों के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनाव अभियान में जुटे हुए हैं। जनता का भी पूर्ण विश्वास भाजपा समर्थित प्रत्याशी पर है, जिसका सुखद और सकारात्मक परिणाम निश्चित रूप से सामने आएगा।
सिंह ने विश्वास जताया कि संजीव कुमार रिकॉर्ड मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे और धनबाद को एक स्वच्छ, विकसित एवं सुशासित नगर निगम की दिशा में आगे बढ़ाएंगे। प्रेस वार्ता में हरि प्रकाश लाटा, जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे





