उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आम नागरिकों की शिकायतें

Advertisements

उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आम नागरिकों की शिकायतें

डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के झरिया, राजगंज, बलियापुर, कतरास, गोविंदपुर, धनबाद सहित अन्य क्षेत्र से आए आम जनों की शिकायत सुनीं।

जनता दरबार में नागरिकों ने क्वार्टर संबंधित विवाद, बकाया राशि भुगतान, थाना प्रभारी एवं अंचल अधिकारी द्वारा बिना लिखित आदेश के जमीन पर कार्य बंद कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या, भूमि विवाद, विद्युत आपूर्ति बाधित होने एवं मीटर जब्ती के विरुद्ध आपत्ति सहित विभिन्न मामले से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, बैंक शाखा से प्राप्त ऋण के ब्याज माफी, म्यूटेशन की प्रक्रिया रोकने, पुराने घर की मरम्मत के दौरान पड़ोसी द्वारा जानलेवा हमला करने की शिकायतें भी प्राप्त हुईं।

उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया तथा आवेदकों को शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top