



पीएम कुसुम योजना के लिए 319 लाभुकों का हुआ चयन

डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन ने प्रधान मंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पंप वितरण की मंगलवार को समीक्षा की।
योजना के लिए धनबाद से एक, बलियापुर से 13, बाघमारा से 14, कलियासोल से 11, निरसा से 9, पूर्वी टुंडी 19, तोपचांची से 285, टुंडी से 16, गोविंदपुर से 67 सहित 435 आवेदन प्राप्त हुए थे। इस संबंध में पूर्व में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने आवेदनों को स्वीकृत करने से पहले इनमें से 20% आवेदनों की रेंडम जांच करने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया था।
वहीं आवेदनों की रेंडम जांच के बाद धनबाद के एक, बलियापुर के 6, बाघमारा 10, कलियासोल से एक, निरसा के 7, पूर्वी टुंडी के तीन, तोपचांची के 258, टुंडी के 9 तथा गोविंदपुर के 24 सहित 319 लाभुकों के आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी जियाउल अंसारी, जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, विद्युत प्रमंडल व लघु सिंचाई के कार्यपालक अभियंता मौजूद थे।




