मर्सी हॉस्पिटल ने जीतपुर में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, डेढ़ सौ से अधिक मरीजों का इलाज 

Advertisements

मर्सी हॉस्पिटल ने जीतपुर में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, डेढ़ सौ से अधिक मरीजों का इलाज 

ग्रामीणों एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना मुख्य उद्देश्य : डॉ पी एच मिश्रा

बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं संतुलित पोषण अत्यंत आवश्यक : डॉ. प्रियंका अग्रवाल

डीजे न्यूज, गिरिडीह : सामाजिक दायित्व के तहत मर्सी हॉस्पिटल ने गिरिडीह प्रखंड के जीतपुर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया, जिसमें डेढ़ सौ से अधिक ग्रामीण एवं जरूरतमंद मरीजों ने मुफ्त चिकित्सकीय परामर्श एवं दवा वितरण का लाभ उठाया। शिविर में सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ देखी गई और लोगों ने उत्साहपूर्वक अपनी स्वास्थ्य जांच कराई।

शिविर में मर्सी हॉस्पिटल के सीईओ सह वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पी एच मिश्रा एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका अग्रवाल ने अपनी सेवाएं दी। दोनों चिकित्सकों ने मरीजों की व्यक्तिगत रूप से जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार की जानकारी दी। शिविर के दौरान सामान्य रोग, मौसमी बीमारियां, बुखार, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, कमजोरी एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई, वहीं बच्चों से संबंधित बीमारियों की विशेष रूप से जांच की गई। शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों को शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका अग्रवाल द्वारा जांच कर उचित परामर्श दिया गया।

इस अवसर पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका अग्रवाल ने अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, बार-बार होने वाले संक्रमण एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं संतुलित पोषण अत्यंत आवश्यक है, जिससे उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास सही तरीके से हो सके। उन्होंने अभिभावकों को समय-समय पर डॉक्टर से परामर्श लेने की भी सलाह दी।

वहीं डॉ पी एच मिश्रा ने कहा कि मर्सी हॉस्पिटल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ध्यान में रखते हुए मर्सी हॉस्पिटल द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं और भविष्य में भी यह सेवा निरंतर जारी रहेगी।

स्थानीय ग्रामीणों ने मर्सी हॉस्पिटल के इस प्रयास की सराहना करते हुए अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के शिविर से उन्हें अपने क्षेत्र में ही विशेषज्ञ डॉक्टरों से निःशुल्क परामर्श एवं दवा प्राप्त करने का अवसर मिला, जिससे उन्हें काफी राहत मिली। यह शिविर क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हुआ और इसस े लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता भी बढ़ी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top