समीर राज चौधरी ने भंडारीडीह से पचंबा तक चलाया जनसंपर्क, शहर के विकास का किया वादा

Advertisements

समीर राज चौधरी ने भंडारीडीह से पचंबा तक चलाया जनसंपर्क, शहर के विकास का किया वादा
डीजे न्यूज, गिरिडीह : कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी समीर राज चौधरी ने शहर के भंडारीडीह, चैतादिह, माथादिह, जोगीतांड, बिसनपुर और पचम्बा क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान मतदाताओं का उत्साह देखने लायक था और कई जगहों पर लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

जनसंपर्क के दौरान महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। बड़ी संख्या में महिलाएं स्वेच्छा से अभियान में शामिल होकर प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करती दिखीं।
समीर राज चौधरी ने मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि पिछली बार भी जनता का भरपूर स्नेह मिला था, इस बार थोड़ा और समर्थन की जरूरत है ताकि गिरिडीह को आम आदमी के जीने लायक शहर बनाया जा सके।

उन्होंने शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति, पानी की किल्लत का समाधान और ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने को अपनी प्राथमिकता बताया।
उन्होंने कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए जनता का सहयोग आवश्यक है और उनकी जीत जनता की उम्मीदों की जीत होगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया, अजय सिन्हा, एस सिन्हा, अमित सिन्हा, राजीव रंजन सिंह, अनिमेष देव, बिलाल अहमद अंसारी, सुलेमान अख्तर, निजामुद्दीन अंसारी, मोहम्मद सोहेल, दुर्गा शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top