जनता ने मौका दिया तो पचंबा का करेंगे बहुमुखी विकास : डॉ. शैलेंद्र चौधरी

Advertisements

जनता ने मौका दिया तो पचंबा का करेंगे बहुमुखी विकास : डॉ. शैलेंद्र चौधरी
डीजे न्यूज, गिरिडीह : पचंबा क्षेत्र के रजाक चौक पर शनिवार को मेयर प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी के समर्थन में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए आम जनता से डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

वक्ताओं ने कहा कि पचंबा लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहा है। इलाके में धूल की गंभीर समस्या बनी हुई है, जबकि अधूरे और जर्जर सड़क निर्माण के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। नियमित सफाई व्यवस्था का अभाव और मूलभूत नागरिक सुविधाओं की कमी से स्थानीय लोग परेशान हैं। क्षेत्र को अपेक्षित ध्यान नहीं मिलने से आमजन में असंतोष व्याप्त है।
सभा में नेताओं ने भरोसा दिलाया कि यदि डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी मेयर निर्वाचित होते हैं तो पचंबा का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जाएगा। बेहतर एवं टिकाऊ सड़क निर्माण, धूल नियंत्रण के प्रभावी उपाय, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, सुरक्षित यातायात व्यवस्था तथा बुनियादी सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता में रहेगा।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, पूर्व मेयर सुनील पासवान, सुभाषचंद्र सिंहा, महेश राम, सुरेश मंडल, इनोद साव, शैबाल घोष एवं सुभाष साव सहित कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
सभा के अंत में सभी ने एकजुट होकर डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी को विजयी बनाने का संकल्प लिया और पचंबा के सर्वांगीण विकास के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top