प्रसिद्ध उद्योगपति और विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष रतनलाल अग्रवाल का निधन 83 वर्ष के उम्र में ली अंतिम सांस, शोक की लहर

Advertisements

प्रसिद्ध उद्योगपति और विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष रतनलाल अग्रवाल का निधन

83 वर्ष के उम्र में ली अंतिम सांस, शोक की लहर

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):प्रसिद्ध  उद्योगपति व धनबाद जिला विश्व हिंदू परिषद के नेता रतनलाल अग्रवाल (83 वर्ष) का निधन शनिवार को हो गया। उनके निधन का समाचार पाकर बलियापुर क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई । स्वर्गीय रतनलाल अग्रवाल बलियापुर के कुसमाटांड स्थित ताड़गाछ मोड़ के निवासी थे। बाद में वे धनबाद के जोड़ाफाटक के पास अपने परिवार के साथ रहने लगे। जानकारी के अनुसार दिवंगत रतनलाल ने टैक्सी चलाकर व्यवसाय की शुरूआत की थी। व्यवसाय में काफी मेहनती एवं जुझारूपन होने के कारण उन्होंने बहुत जल्द कई हार्डकोक उद्योग एवं अन्य व्यवसाय स्थापित कर ली। वे लंबे समय तक विश्व हिंदू परिषद के धनबाद जिला अध्यक्ष रहे। वे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में हमेशा आगे रहा करते थे। बलियापुर स्थित अपने लक्ष्मी हार्डकोक एवं अंबिका हार्डकोक इंडस्ट्रीज में उनका प्रतिदिन आना जाना लगा रहता था। अपने हार्डकोक उद्योग के मजदूरों के साथ भी उनका अच्छा व्यवहार था। उनकी तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण पिछले करीब 1 महीने से वे बलियापुर नहीं आ रहे थे।
लक्ष्मी हार्ड कोक इंडस्ट्रीज के मैनेजर मोहन नारायण झा समेत अन्य कर्मी फूट-फूट कर रोने लगे। उनके निधन पर भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य पूर्व विधायक आनंद महतो, सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, घनश्याम ग्रोवर, लायंस क्लब के गिरधारी लाल अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, विमल कुमार अग्रवाल, मिठू सरिया, कैलाश प्रसाद अग्रवाल, पूर्व मुखिया आसफ अली खान आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हें एक मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व बताया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top