जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है: संजीव सिंह

Advertisements

जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है: संजीव सिंह

डीजे न्यूज, धनबाद:
नगर निगम चुनाव के तहत चल रहे जनसंपर्क अभियान के दौरान शनिवार को मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह पंडरपाला दास बस्ती पहुँचे। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना और नगर के समग्र विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने एकजुट होकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

मेयर प्रत्याशी ने पंडरपाला दास बस्ती की देवतुल्य जनता के अपार स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनता का यह विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top