रात्रि चौपाल में शामिल हुए डीडीसी व एसडीएम

Advertisements

रात्रि चौपाल में शामिल हुए डीडीसी व एसडीएम

डीजे न्यूज, धनबाद: उप विकास आयुक्त  सन्नी राज तथा अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे शुक्रवार को तोपचांची प्रखंड के नेरो में स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित रात्रि चौपाल में शामिल हुए।

स्वावलंबी गांव नेरो में सदैव की भांति रात्री चौपाल का आयोजन किया गया था। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित किया। राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उसका लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।

इस चौपाल में प्रखंड विकास पदाधिकारी तोपचांची, अंचल पदाधिकारी‌ तोपचांची, थाना प्रभारी तोपचांची, बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जिला स्वावलंबन टीम उपस्थित थी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top