मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम के पक्ष में बनी रणनीति

Advertisements

मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम के पक्ष में बनी रणनीति

डीजे न्यूज, धनबाद :राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के प्रधान कार्यालय, जामाडोबा में महामंत्री ए.के. झा की अध्यक्षता में शुक्रवार को यूनियन सदस्यों एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव के संदर्भ में कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम के पक्ष में व्यापक रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की कार्यकारी अध्यक्ष अनुपमा सिंह, वरिष्ठ नेता बृजेंद्र प्रसाद सिंह, धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  कुमार गौरव एवं मेयर प्रत्याशी  शमशेर आलम आदि उपस्थित रहे।
अध्यक्षीय संबोधन में महामंत्री  ए.के. झा ने कहा कि मजदूर वर्ग हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक न्याय की विचारधारा के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास, श्रमिक हितों की रक्षा एवं पारदर्शी प्रशासन के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी श्री शमशेर आलम को विजयी बनाना आवश्यक है।
राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की कार्यकारी अध्यक्ष अनुपमा सिंह ने कहा कि यह चुनाव केवल नगर प्रशासन का नहीं, बल्कि श्रमिक सम्मान, गरीब-वंचित समाज की भागीदारी और जनतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का चुनाव है। उन्होंने यूनियन सदस्यों से अपील की कि वे संगठित होकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव मजदूरों, शोषितों एवं वंचितों की आवाज रही है। उन्होंने कहा कि  शमशेर आलम के नेतृत्व में नगर में विकास की नई दिशा तय होगी।
झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार गौरव ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक मतदान करें और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान को तेज करें।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्य आगामी चुनाव में कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी  शमशेर आलम के पक्ष में जनजागरण अभियान चलाएंगे तथा घर-घर संपर्क कर समर्थन जुटाएंगे।
अंत में मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम ने सभी नेताओं एवं यूनियन सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मजदूरों, गरीबों एवं वंचित वर्ग के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।
मौके पर
महामंत्री आरसीएमयू  ए.के. झा, वर्किंग प्रेसिडेंट वीरेंद्र प्रसाद सिंह, जिला अध्यक्ष  संतोष कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस कुमार गौरव, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस सीता राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी इनवाइट मेंबर  रामगोपाल भुवानिया, माइनॉरिटी अध्यक्ष  जहीर अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी,  मुख्तार खान,  रामप्रीत यादव,  सतीश रजक,  एस.के. शाही,  कोयम खान,  अख्तर खान गुड्डू,  जितेंद्र शर्मा,  प्रकाश सिंह,  अक्षयवर प्रसाद,  बंभोली सिंह,  सरफराज आलम,  करीम अंसारी,  फैज अहमद,  अच्छेंदवार प्रसाद,  जवाद राजा,  फैयाज अहमद, अर्जुन रवानी,  डेविड सिंह,  जे. चौबे, इरफान खान चौधरी,  नवीन सिंह,  रामचंद्र पासवान, रामबचन पासवान,  एम. क्यूम खान, अजय राय,  बाबू अंसारी,  गुड्डू खान,  किशोर कुमार सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top