बीसीसीएल के पश्चिमी झरिया क्षेत्र में हड़ताल का व्यापक असर

Advertisements

बीसीसीएल के पश्चिमी झरिया क्षेत्र में हड़ताल का व्यापक असर

डीजे न्यूज, महुदा(धनबाद) : बीसीसीएल के पश्चिम झरिया क्षेत्र में हड़ताल का असर रहा। लोहापट्टी  कोलियरी,मुरलीडीह 20/21 कोलियरी, महुदा ग्रुप, महुदा वाशरी में इमरजेंसी ड्यूटी के कर्मी भी कार्यस्थल पर नहीं पहुंचे।  भूरूंगिया एच बी सेक्सन पूर्ण रूप से बंद रहा । संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि गुरुवार सुबह से ही कोलियरी के मुख्य द्वार पर आकर डटे हुए थे।  मजदूर स्वत: ही काम पर जाने से इंकार कर दिया। प्रबंधन की ओर से मैनेजर प्रोजेक्ट ऑफिसर, कार्मिक प्रबंधक गेट पर यूनियन प्रतिनिधियों से श्रमिकों को काम पर जाने देने का आग्रह करते हुए देखा गया।
सीटू के क्षेत्रीय सचिव पी एन तिवारी ने कहा कि मजदूरों ने चार लेबर कोड को नाकार दिया और किसी भी हालत में इसे मानने को तैयार नहीं है। मौके पर सीटू के चक्रधर महतो , सुखलाल महतो , जनता मजदूर संघ एचएमएस से सुधीर सिंह , गणेश प्रसाद सिंह , रमेश कुमार सिंह , कोयला इस्पात मजदूर संघ से विद्या प्रकाश पाण्डेय , बिहार जनता खान मजदूर संघ प्रीतम रवानी, एटक से राजकिशोर साहु , राजकुमार पाण्डेय आदि मौजूद थे ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top