पूर्वी टुंडी में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, दो पर प्राथमिकी 

Advertisements

पूर्वी टुंडी में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, दो पर प्राथमिकी 

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : बिजली विभाग द्वारा पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गुरुवार को बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में लटानी पंचायत के सिंगराईडीह गांव के सुभाष मंडल (पिता- पाली मंडल) तथा रामपुर पंचायत के भुइंया नवाटांड़ गांव के दुर्जन मरांडी को अवैध तरीके से बिजली का उपभोग करते हुए पाया गया।

सहायक विद्युत अभियंता मुरली मनोहर प्रसाद की शिकायत पर पूर्वी टुंडी थाना में दोनों व्यक्तियों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी दल में मानव दिवस कर्मी महेश रजक व कलेश्वर हेम्ब्रम भी शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top