खुखरा में वन भूमि पर बना रहा था घर, गिरफ्तार 

Advertisements

खुखरा में वन भूमि पर बना रहा था घर, गिरफ्तार 

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : खुखरा थाना क्षेत्र के पोखरना गांव से वन विभाग ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी सतेंद्र सिंह बताया गया है, जो वन भूमि पर घर का निर्माण करा रहा था।

जानकारी के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से निर्माण कार्य करा रहा था, जिसकी सूचना वन विभाग को मिली। विभाग द्वारा मना करने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखने पर बुधवार को वन विभाग ने टीम बनाकर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई दल में प्रभारी वनपाल पंकज कुमार, जूलियस जस्टिन मुर्मू, संजय पंडित, सुरुचि कुमारी, गौतम कुमार राय, आशीष कुमार मिश्रा सहित अन्य कर्मी शामिल थे।

वन विभाग ने बताया कि पीरटांड़ क्षेत्र के जंगलों में हो रहे अवैध निर्माण पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top