पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह में सोमवार से होगा शिक्षा, संस्कृति और प्रतिभा का महोत्सव

Advertisements

पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह में सोमवार से होगा शिक्षा, संस्कृति और प्रतिभा का महोत्सव

डीजे न्यूज, गिरिडीह :

पीएम श्री योजना के अंतर्गत पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह, गिरिडीह में वार्षिकोत्सव समारोह, आनंददायी कक्ष का उद्घाटन तथा पीएम श्री योजना से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों का शुभारंभ 9 फरवरी (सोमवार) से किया जाएगा।

राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, गिरिडीह के निर्देशानुसार जिले के सभी पीएम श्री विद्यालयों में 5 फरवरी से विद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विविध गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारत की कला, संस्कृति, शिक्षा एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इसी क्रम में 9 फरवरी को विद्यालय परिसर में विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। बच्चों की शैक्षणिक नींव को मजबूत करने के उद्देश्य से निर्मित “आनंददायी कक्ष” का उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा।

इसके अलावा 10 फरवरी (मंगलवार) को विद्यालय के नए प्रांगण में सांस्कृतिक आदान-प्रदान से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 11 फरवरी को विद्यालय स्तर पर टीएलएम मेला सह शैक्षणिक प्रदर्शनी लगाने की तैयारी चल रही है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में नोडल शिक्षक संजीव कुमार, कार्यक्रम समन्वयक, शिक्षिकाएँ शिखा कुमारी, सोनी कुमारी, राहिल मेरी हांसदा, सुनीता कुमारी, प्रमिला कुमारी, रीता मिश्रा, शिक्षक दिगंबर प्रसाद वर्मा, मनोज कुमार, आईसीटी प्रभारी सुनील कुमार दास, कार्यालय सहायक अजीत कुमार राय तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष की अहम भूमिका है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top