बज्म ए आदब ने किया शानदार मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन

Advertisements

बज्म ए आदब ने किया शानदार मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन

डीजे न्यूज, गिरिडीह : एक शाम मां के नाम बज्म ए आदब के बैनर तले शानदार मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन शहर के कोलडीहा में आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता हाजी कलीमुद्दीन गौहर और मंच संचालन कैसर इमाम कैसर ने की। इसमें सभी शोअरा और कवियों ने मां के हवाले से मां की शान में अपने-अपने आशआर और कविता के माध्यम से श्रोताओं को खूब झुमाया। इसमें मुख्य रूप से हाजी कलीमुद्दीन गौहर, हलीम असद, मुबारक हुसैन, काविश मोहम्मद अख्तर अंसारी, रियाज अहमद शम्श, मोहम्मद, कैसा इमाम कैसर मशकुर मैकश, प्रदीप गुप्ता, मकसूदअम्बर, इकरामुल हक वाली, मिनहाज शजर व डॉ प्रवेज आलम ने एक से बढ़कर एक अशआर और कविता को सुनाकर श्रोताओं को मां की अहमियत के बारे में सोचने पर जोर दिया। यह प्रोग्राम 10 बजे रात तक चला। अंत में मोहम्मद अख्तर अंसारी ने सभा में आने वाले सभी मेहमानों और श्रोताओं का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभा की समाप्ति की घोषणा की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top