गादी दिघी जर्जर सड़क की समाजसेवी रुपेश सिंह ने कराई मरम्मत, ग्रामीणों ने कहा-धन्यवाद 

Advertisements

गादी दिघी जर्जर सड़क की समाजसेवी रुपेश सिंह ने कराई मरम्मत, ग्रामीणों ने कहा-धन्यवाद 

डीजे न्यूज, देवरी,गिरिडीह : देवरी प्रखंड अंतर्गत चतरो महतोटाड मुख्य मार्ग पर गादी दिघी गांव के पास लंबे समय से जर्जर सड़क की स्थिति को देखते हुए जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष सह समाजसेवी रूपेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को अपने निजी खर्च से सड़क की मरम्मत करवाई।

इस संबंध में संगठन के अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि मार्ग काफी खराब रहने के कारण प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती थीं। टोटो, ट्रैक्टर, बाइक सहित कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते थे, जिससे सवार लोग घायल भी हो जाते थे। यहां तक कि लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने पर उन्होंने स्वयं पहल करते हुए निजी खर्च से सड़क की मरम्मत करवा दी, ताकि आने-जाने वाले लोग सुरक्षित रूप से यात्रा कर सकें।

इधर इस नेक कार्य को देखकर आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें साधुवाद दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top