



देवरी के चतरो हटिया के पास शिव-पार्वती मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन

डीजे न्यूज, देवरी(गिरिडीह) : देवरी प्रखंड स्थित चतरो हटिया के पास शिव-पार्वती मंदिर निर्माण को लेकर शुक्रवार को भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुरोहित सह यज्ञाचार्य मनोज झा एवं अमन झा के संयुक्त नेतृत्व में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन संपन्न कराया गया।
इस दौरान जजमान के रूप में आनंद त्रिवेदी, डॉ प्रफूल सिंह, हेमन्त कुमार सिंह (छोटू सिंह), दिवाकर सिंह, दीपक सिंह, विवेकानंद सिंह, नीरज सिंह, रुपेश सिंह, आशीष सिंह, पवन सिंह, टिंकू राणा, शिवम् साव, आशुतोष सिंह, मुकेश सिंह तथा बिदुर सिंह मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने बताया कि सभी के सहयोग से यहां भव्य शिव-पार्वती मंदिर का निर्माण किया जाएगा, जिसका विधिवत भूमि पूजन आज किया गया है। मौके पर रामरतन तिवारी, प्रकाश सिंह, सनीष सिंह, देवेंद्र तिवारी, धुरेंद्र सिंह, रामप्रसाद सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।




