गिरिडीह : कांग्रेस ने संगठन सृजन और नगर निकाय चुनाव पर किया मंथन

Advertisements

गिरिडीह : कांग्रेस ने संगठन सृजन और नगर निकाय चुनाव पर किया मंथन

डीजे न्यूज, गिरिडीह : जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पिछले माह से अब तक संगठन सृजन को लेकर की गई गतिविधियों पर गंभीर चर्चा की गई तथा अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान बीएलए (Booth Level Agent) की नियुक्ति को लेकर सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों को अति शीघ्र कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर गहन चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का आह्वान किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है और इसके लिए सभी को समन्वय एवं अनुशासन के साथ कार्य करना होगा।

बैठक में मुख्य रूप से नरेश वर्मा, ऋषिकेश मिश्रा, नदीम अख्तर, मदन विश्वकर्मा, इरफान अली, शाहनवाज आलम, सुलेमान अख्तर, विमल सिंह, रघुनंदन सिंह, सोहेल अख्तर, सिकंदर अंसारी, धनंजय गोस्वामी, मोहम्मद एजाज, निरंजन तिवारी, अनिमेष देव, मोहम्मद नवाब, वरुण सिंह, प्रो. मंजूर अंसारी, अशोक यादव, संजय चौधरी, अरविंद मुर्मू, अंसारी अब्दुल रशीद, अनिल चौधरी, पप्पू विश्वकर्मा, इतवारी वर्मा, सरफराज अंसारी, अशोक विश्वकर्मा, मनोज राय, दिनेश राम, रामदेव चौधरी, सरजू रविदास, नागेश्वर मंडल, खुर्शीद अंसारी, तुरावली अंसारी, धोकल दास, महेश दास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top