बीमा जागरूकता के वाहक हैं अभिकर्ता: रागिनी सिंह

Advertisements

बीमा जागरूकता के वाहक हैं अभिकर्ता: रागिनी सिंह

डीजे न्यूज, धनबाद: लियाफी हजारीबाग मण्डल परिषद द्वारा आयोजित “अभिकर्त्ता स्वाभिमान दिवस सह मण्डलीय कार्यकारी सम्मेलन” का आयोजन I & CA बिल्डिंग, एलआईसी धनबाद शाखा–4, धनबाद में किया गया।

कार्यक्रम में झरिया विधायक रागिनी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में अभिकर्त्ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि अभिकर्त्ता न केवल बीमा जागरूकता के वाहक हैं, बल्कि आमजन के आर्थिक सुरक्षा कवच को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने अभिकर्त्ताओं के अधिकार, स्वाभिमान एवं संगठनात्मक एकता को समय की आवश्यकता बताया।

सम्मेलन में अभिकर्त्ताओं के हितों की सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने जैसे विषयों पर विस्तृत व सार्थक चर्चा की गई। लियाफी के राष्ट्रीय, जोनल एवं मण्डलीय पदाधिकारी, कार्यकारी समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में अभिकर्त्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे।

सम्मेलन को अभिकर्त्ता हितों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top