मेयर पद के लिए शमशेर आलम हैं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी: संतोष सिंह

Advertisements

मेयर पद के लिए शमशेर आलम हैं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी: संतोष सिंह

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निगम चुनाव में महापौर उम्मीदवार शमशेर आलम और चिरकुंडा नगर परिषद में अध्यक्ष पद में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुरली तुरी की पत्नी मालती देवी को कांग्रेस समर्थन देगी। उक्त बातें गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह जिला पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन संतोष कुमार सिंह ने कही। हाउसिंग कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से  जिलाध्यक्ष  संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने महल वालो को नही महोल्ला  से राजनीति शुरूआत करने वाले को अपना समर्थन दिया है। शमशेर आलम जैसे  एक गरीब का बेटा जो ज़मीनी, संघर्षशील और जनता से जुड़े हुए नेता को समर्थन दिया है जिन्होंने हमेशा आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। संगठन मे सभी दावेदार मजबूत थे। पीएसी के निर्णय के बाद सभी ने अपनी दावेदारी वापस लिया है और पार्टी समर्थित शमशेर आलम को अपना समर्थन दिया है। मौके पर कुमार गौरव, अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस,
सीता राणा, अध्यक्ष, धनबाद जिला महिला कांग्रेस, आसिफ राजा, धनबाद जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग, राजू दास, अध्यक्ष, धनबाद जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग,
जहीर अंसारी, अध्यक्ष, धनबाद जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, प्रभात पुरुलिया, अध्यक्ष, धनबाद जिला कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ,
प्रमोद सिंहा, अध्यक्ष, धनबाद जिला कांग्रेस सेवा दल,
आदित्य आनंद, अध्यक्ष, धनबाद जिला युवा कांग्रेस, गोपाल कृष्ण चौधरी, पूर्व अध्यक्ष धनबाद जिला एनेसयूआई,
वीरेंद्र पासवान, प्रदेश सचिन असंगठित मजदूर कांग्रेस,
नवनीत नीरज, उपाध्यक्ष धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी,
शाहिद कमर, महासचिव  धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी,
इरफान चौधरी, उपाध्यक्ष धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी,
बाबू अंसारी,  धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी,
वीरेंद्र गुप्ता, महासचिव, धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी,  राजू नोनिया, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग,  मुकेश सिंह, हलीम अंसारी, अनूप पांडे, अजीता चौहान सहित
धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अनेक सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top