



बलियापुर की खबरें:-
लालडीह की टीम बनी विजेता

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):रखीतपुर में न्यू झारखंड क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय स्वर्गीय शिबू सोरेन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में एस एस वाई डीजे क्लब लालडीह ने युसूफ भाई क्लब बलियापुर को 29 रन से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। एस एस वाई डीजे क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पांच ओवर पर कुल 68 रन बनाए । जवाबी पारी खेलते हुए युसूफ क्लब ने मात्र 39 रन ही बना पाया। विधायक चंद्रदेव महतो एवं जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी ने विजेता एवं उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली अंसारी, प्रखंड सचिव निर्मल रजवार, राजेंद्र हेंब्रम, अजीमुद्दीन अंसारी, इसराइल अंसारी, राजू महतो, अकबर अंसारी, आमिर अंसारी, मसूद आदि थे।
———————————
बलियापुर के छात्र को यूजीसी नेट परीक्षा में मिली सफलता
बलियापुर: बलियापुर के छात्र 22 वर्षीय सिद्धांत कटिहार ने प्रथम प्रयास में ही यूजीसी नेट 2025 की परीक्षा में जेआरएफ एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई किया है। उनकी इस सफलता से परिजन एवं बलियापुर के लोग काफी खुश हैं। यूजीसी नेट में सफलता हासिल करने वाले छात्र फिलहाल नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज विश्वविद्यालय (NFSU) गांधीनगर गुजरात में क्रिमिनोलॉजी विषय में पीजी के छात्र हैं। उनकी इस सफलता से विश्वविद्यालय की ओर से एक समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित भी किया गया है।
सिद्धांत कटिहार बलियापुर निवासी शिक्षक राजीव कुमार महतो एवं कुमारी लक्ष्मी महतो के पुत्र हैं।
———————————
वार्षिक खेलकूद में छात्राओं ने दिखाई दमखम
बलियापुर: बलियापुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के रिले रेस में राजश्री कुमारी, खुशी कुमारी एवं क्रांति कुमारी चयनित हुई जबकि कक्षा नवीं से 12वीं तक कि छात्राओं के लिए आयोजित रिले रेस प्रतियोगिता में राखी खुशी, पूनम एवं प्रतिमा कुमारी चयनित हुई । चॉकलेट रेस में नमिता कुमारी, रिया कुमारी एवं ब्यूटी कुमारी ने पुरस्कार जीता। कक्षा छठी से आठवीं तक कि छात्राओं 100 मीटर दौड़ में पूजा एवं खुशी कुमारी चयनित हुई वही 200 मीटर रेस में आरती कुमारी एवं संगीता कुमारी ने पुरस्कार जीता। खो खो प्रतियोगिता में राजर्षि ग्रुप ने पुरस्कार जीता। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन मधुमिता कुमारी समेत विद्यालय की अन्य शिक्षिका एवं शिक्षक उपस्थित थे।
——————————
रासलीला के मंचन को श्रोताओं ने सराहा
बलियापुर: प्रधानखंटा स्थित नारायण कुली में आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन सुनने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुटी। पश्चिम बंगाल के सालतोड़ा से आए मूल गायक अनल चटर्जी द्वारा प्रस्तुत भगवान श्री कृष्णा की रासलीला प्रवचन को सुन श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए । सफल बनाने में पंचायत के पूर्व मुखिया कन्हाई बनर्जी, बलराम बनर्जी, लखन बनर्जी आदि काफी सक्रिय हैं।




