भाजपा कोर कमेटी की बैठक में मेयर प्रत्याशी की जीत की बनाई रणनीति

Advertisements

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में मेयर प्रत्याशी की जीत की बनाई रणनीति

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा कोर कमेटी की बैठक जिला कार्यालय में गुरुवार को जिलअध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में चुनाव प्रभारी अमर बाउरी, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, सिंदरी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहीं तारा देवी तथा चुनाव के संयोजक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष हरिप्रकाश लाटा उपस्थित रहे।
बैठक में नगर निगम चुनाव की तैयारियों के निमित्त चुनाव प्रबंधन समिति, सभी विधानसभा स्तरीय बैठक आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई एवं आवश्यक रणनीति बनाई गई। संगठनात्मक मजबूती, चुनावी रणनीति एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी मंडलों एवं मोर्चों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा अधिक से अधिक जनसमर्थन जुटाने का निर्देश दिया गया।
प्रभारी अमर बाउरी ने कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह गंभीर है। पार्टी धनबाद नगर निगम में विकास, सुशासन और पारदर्शिता के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और पूर्ण बहुमत से विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और एकजुटता के साथ चुनावी अभियान को गति देने का आह्वान किया।
शुक्रवार को धनबाद विधानसभा, झरिया विधानसभा, बाघमारा विधानसभा, सिंदरी विधानसभा की बैठक निश्चित की गई है।
भाजपा समर्थित महापौर पद के प्रत्याशी संजीव कुमार ने कहा कि,
पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत, समर्पण और एकजुटता से हम निश्चित रूप से धनबाद नगर निगम में भाजपा की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करेंगे और धनबाद को एक आदर्श नगर निगम बनाने की दिशा में ठोस कार्य करेंगे।
मौके पर कोर कमेटी के धर्मजीत सिंह,मानस प्रसून, धनेश्वर महतो, शेखर सिंह, बीरेंद्र हांसदा, जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, राजकिशोर जैना, नरेंद्र त्रिवेदी, रवि सिन्हा, पुरुषोत्तम रंजन, नित्यानंद मंडल, मनोज मिश्रा, अभिमन्यु कुमार, कपिलदेव पासवान,अजय दास, संजय झा, नितिन भट्ट, मिल्टन पार्थसार्थी आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top